फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरैरी ग्राम पंचायत की बैठक में चले लात-घूंसे

Sun, 27 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बाह की ग्राम पंचायत फरैरी की पहली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी। लात-घूंसे चलने के कारण बैठक को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। जबकि फरैरा की बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य ही नहीं पहुंचे। लिहाजा समितियों का गठन नहीं हो सका। अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत घर भी सूने पडे़ रहे। ऐसे में विकास के लिए गठित होने वाली समितियां खटाई में पड़ गयी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक पंचायत घरों में होनी थी। इनमें छह समितियों के गठन के अलावा गांव के विकास के लिए प्रस्ताव पारित होने थे। बाह की फरैरी ग्राम पंचायत में पहली बैठक शुरू होते ही ग्रामप्रधान सूरज सिंह से कुछ लोगों ने हाथापाई का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साए लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मीडियाकर्मियों को बैठक के फोटो तक नहीं खींचने दिए। पंचायत सचिव विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि हंगामे के चलते बैठक नहीं हो पायी।
बाह के फरैरा ग्राम पंचायत की बैठक जूनियर हाईस्कूल में बुलाई गयी थी। ग्राम प्रधान राजेन्द्री समेत गांव के तमाम लोग बैठक में पहुंचे लेकिन 14 में से केवल तीन सदस्य ही आने के कारण समितियों का गठन नहीं हो सका। पंचायत सचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि सदस्यों को नोटिस जारी किया जायेगा। वहीं, कुछ पंचायत घरों में सन्नाटा पसरा रहा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

--------
ग्राम पंचायतों में समिति गठित
शमसाबाद। विकास खंड की 38 ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुने गये सदस्यों की छह समितियां प्रशासनिक, शिक्षा, कल्याण, पेयजल, निर्माण कार्य, स्वच्छता का गठन किया गया है। अब ये ग्राम पंचायतें विकास कार्यों का एजेंडा लागू कर सकेगी। सोमवार को नये प्रधान का नाम ग्राम निधि खाते में शामिल किया जाएगा। वहीं, जिन ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ उनमें समितियां गठित नहीं हो सकीं।
--------
हार से बौखलाए एक प्रत्याशी ने दूसरे को पीटा
बाह। सेरव ग्राम पंचायत में प्रधानी का चुनाव हारने के बाद बौखलाए एक प्रत्याशी ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित प्रत्याशी ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सेरव गांव के हारे एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी नंदकिशोर को अपनी हार का जिम्मेदार ठहराते हुए 23 दिसंबर को पिटाई कर दी थी। नंदकिशोर ने साढ़े तीन हजार रुपये छीनने का आरोप भी लगाया था। अब उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें