घटना के संबंध में प्रेसवार्ता करते एएसपी संजय कुमार
एटा में रिटायर्ड कर्मचारी के घर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से 60 हजार रुपये, आभूषण, दो तमंचे, 15 कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है।
गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को रेलवे लाइन की तरफ कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
वहां से पुलिस ने विजय पुत्र नरेश निवासी महाराजपुर एका फिरोजाबाद, आशीष पुत्र रवीश निवासी दरिगपुर पिलुआ, कमलेश पुत्र हाकिम निवासी नगला भूड, राहुल पुत्र महीपाल निवासी श्यामविहार कालोनी और दिलीप पुत्र उदयवीर निवासी यादव नगर अवागढ़ को पकड़ा है।