फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से सुलह कराने आए जेठ ने ही बना लिया हवस का शिकार

Tue, 18 Jul 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े में पति-पत्नी के बीच सुलहनामा कराने आए जेठ और उसके साथी ने भाई की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना तब हुई जब पीड़िता का मायका पक्ष घर चला गया था और पति ड्यूटी पर चला गया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
बताया गया है कि थाना टूंडला क्षेत्र की रेलवे कालोनी निवासी महिला का अपने रेलकर्मी पति से विवाद हो गया था। इसके चलते मायका पक्ष और ससुराल पक्ष से जेठ व अन्य लोग आए। उन्होंने दोनों को समझाते हुए सुलहनामा करा दिया। 

इसके बाद महिला के मायका पक्ष के लोग वापस चले गए और महिला का जेठ व साथी रेलकर्मी के क्वार्टर पर रुक गए। महिला का आरोप है कि सोमवार रात को उन्होंने शराब पी और खाना खाया व सो गए। मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे पति ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद चमरौला निवासी उसका जेठ व साथी युवक कमरे में घुस आए। महिला का आरोप है कि जेठ व उसके साथी ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए। पति के ड्यूटी से वापस आने पर मंगलवार दोपहर पीड़िता ने पति को घटना से अवगत कराया। 

थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जेठ कृपाल सिंह और उसके साथी रामपाल निवासी जामपुर थाना बरहन आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेठ कृपाल सिंह को हिरासत में लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें