फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
देहा पंचायत में सोमवार देर शाम करीब सात बजे करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह से घायल हुए। नायब तहसीलदार ओपी मेहता ने बताया कि एयरटेल कंपनी के 4 जी कार्य को लेकर खंभे लगाए जा रहे थे। इस दौरान साथ लगती एचटी लाइन से खंभा टकराने पर करंट आ गया, जिसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। मृतकों की पहचान रमेश सिंह (25) पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम करदोस, तहसील मोगरी, जिला उधमपुर, जम्मू और प्रदीप सिंह (25) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम करदोस, तहसील मोगरी के रूप में हुई। घायलों में दर्शन सिंह और सुर्जन सिंह शामिल हैं। इनका चौपाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी मजदूर एक ही गांव के निवासी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की गई है। फौरी राहत के रूप में मृतकों के आश्रितों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें