फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट

Tue, 29 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
एजेंसी के मैनेजर-कैशियर बैंक में जमा कराने जा रहे थे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा राजमार्ग (एनएच-2) के सर्विस रोड पर होटल भावना पैलेस के पास सोमवार गुलाटी एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड (जीएपीएल) के मैनेजर संदीप और कैशियर सोनू से बाइकर्स गैंग ने 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग में 3.55 लाख के चेक भी थे। इन्हें जमा कराने दोनों बाइक से बैंक जा रहे थे। बदमाश बैग लूटकर भगवान टाकीज की दिशा में फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी के उत्पाद बेचने वाली जीएपीएल का ऑफिस गैलाना रोड के निर्भय नगर में है। कैश कलेक्शन के बाद दोनों कर्मचारी पीएनबी की सूर्यनगर स्थित मुख्य शाखा में जमा कराने निकले। संदीप चौधरी ने बताया कि वे सुबह ठीक 11:20 बजे एजेंसी से निकले। कैश पिट्ठू बैग में था जिसे सोनू ने कंधे पर टांग रखा था।

जैसे ही वे भावना पैलेस के पास खंदारी की ओर मुड़े, पीछे से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशआए। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था, पीछे बैठे दोनों नकाबपोश थे। उन्होंने चलती बाइक से सोनू के बैग पर हाथ मारा। बचने की कोशिश में संदीप और सोनू गिर पड़े। बदमाशों ने बाइक से उतरकर उन पर तमंचे तान दिए। फिर बैग लूट कर भगवान टाकीज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि 100 नंबर पर फोन न उठने पर उसने पास की दयालबाग चौकी पहुंचकर सूचना दी। 10 मिनट बाद आई पुलिस ने प्लाईवुड गोदाम और मारुति सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पूरी वारदात रिकार्ड मिली। पुलिस फुटेज में ही उलझी रही, इस बीच बदमाश दूर निकल गए। फुटेज से ही पता चला कि घटना ठीक 11:27 बजे हुई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें