शहर में हो चुकी हैं कई घटनाएं
साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शापिंग साइट की मदद से लोगों को ठगने का तरीका निकाला है। साइट पर सामान खरीदने का विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। शहर में कई वारदात हो चुकी हैं।
10 महीने पहले अवधपुरी निवासी छात्र करन उपाध्याय के साथ भी इसी तरह ठगी हुई थी। उन्होंने भी बाइक का विज्ञापन देखा था। उन्हें बाइक 45 हजार रुपये में देने का आश्वासन देकर 85 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए। आज तक बदमाश नहीं पकड़ा गया है।
दो साल पहले एक युवक ने मोबाइल का विज्ञापन दिया था। उसे कुछ युवकों ने बुलाया। विक्टोरिया पर बदमाश उसे गोली मारकर मोबाइल लूटकर ले गए थे।
मेव गैंग ने की है वारदात
रेंज साइबर थाना के एसआई चेतन भारद्वाज ने बताया कि मोहित के मामले की जांच में पता चला है कि युवक से बाइक के नाम पर ठगी भरतपुर के कामा में सक्रिय मेव गैंग ने की है। पुलिस को कई खातों की जानकारी मिली है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। भरतपुर, मथुरा और हरियाणा में सक्रिय मेव गैंग लगातार शॉपिंग साइट पर इसी तरह के विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है।