फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर मारपीट और फायरिंग का आरोप

Fri, 28 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
सदर के बड़ा उखर्रा स्थित दुर्गा नगर में गुरुवार सुबह प्लाट से जबरन रास्ता निकालने के विरोध पर सिपाही और उसके साथियों ने प्लाट मालिक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान फायरिंग करके दहशत फैला दी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन

दुर्गा नगर, सदर निवासी अजीत कुमार का मोहल्ले में ही प्लाट है। उसका आरोप है कि अलीगढ़ में तैनात सिपाही जनमेद उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार को अपने साथी रोहित, पप्पू और राहुल के साथ प्लाट पर आया। उसमें से रास्ता निकालने लगा। अजीत ने विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। बचाने आए उसके भाई उदयवीर, उसकी पत्नी चमेली, चचेरे भाई बृजेश को भी पीटा। उनको गंभीर चोट आईं। इस दौरान उक्त लोगाें ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमे में जनमेद सहित अन्य को नामजद किया गया है। जनमेद सिपाही बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें