511 अगवा किशोरियों को बरामद किया
आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण के मामलों में पुलिस ने नौ महीने में 511 बालिकाओं और किशोरियों को बरामद किया। उनके कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ये भी पढ़ें: विदेशी फंडिग से देश में दंगा भड़काना चाहते थे चारों संदिग्ध, देश द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज
यहां करें शिकायत
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शिकायतों को सुनने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से महिला हेल्प डेस्क हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी सुनवाई करती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर शिकायत की जा सकती है। महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत कर सकते हैं। इस पर थाना स्तर पर जांच करके कार्रवाई की जाती है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वैड भी रहता है। इनसे भी मदद ली जा सकती है।
55 मामले चाइल्ड लाइन के पास पहुंचे
चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा के मुताबिक, इस साल चाइल्ड लाइन के पास बच्चियों और किशोरियों के शोषण और उत्पीड़न के 55 मामले आए। 70 प्रतिशत मामलों में अपनों पर ही आरोप थे। काउंसिलिंग की गई। कुछ मामलों में मुकदमे दर्ज कराए।