फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्केश्वर आईटीआई कालेज में खुल्लम-खुल्ला नकल

Sun, 31 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
iit balkeshwar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षा का मजाक
- 25 कालेजों के 500 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा ।
- परीक्षा प्रायोगिक, लेकिन प्रयोग किए नहीं गए।
- बेंच के बजाय जमीन पर बिठाए गए परीक्षार्थी।

बल्केश्वर आईटीआई में शुक्रवार को हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में खुल्लम खुल्ला नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां 25 निजी और सरकारी कालेजों के 500 परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के सामने ही किताब लेकर नकल की। सामुहिक नकल में कालेज प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। किसी परीक्षार्थी ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया। यह शनिवार को वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। शासन ने प्रशासन से जवाब तलब कर लिया। डीएम ने आनन फानन में जांच कमेटी का गठन कर दिया।
परीक्षा शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू हुई। वीडियो में नजर आ रहा है कि परीक्षार्थी बेंच या कुर्सी पर नहीं, जमीन पर बैठे हैं। एक दूसरे की कापियों में देखने के साथ किताब से भी नकल कर रहे हैं। एक या दो नहीं, लगभग सभी परीक्षार्थी नकल में लगे हैं।
विज्ञापन

परीक्षक मौजूद हैं, कालेज प्रशासन के अधिकारी भी बीच बीच में आ जा रहे हैं लेकिन कोई यह पूछने तक की जहमत नहीं उठा रहा कि किताब से कॉपी क्यों की जा रही है। अलग अलग बैच में परीक्षा सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े पांच बजे तक चली। परीक्षा प्रायोगिक थी लेकिन लैब में कोई प्रयोग ही नहीं किया गया। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि वीडियो वायरल होने और न्यूज चैनलों पर खबर प्रसारित होने पर प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री ने संज्ञान लिया और प्रशासन को जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने जांच कमेटी बनाई। 
विज्ञापन


वर्जन  संस्थान प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा का कहना है कि नियमों के आधार पर परीक्षा संपन्न हुई है। प्रैक्टिकल में नकल नहीं हुई है।


इसलिए कमजोर हैं छात्र
छह महीने पहले इसी आईटीआई कालेज में एप्रेन्टिस बोर्ड के चेयरमेन नित्यानंद शर्मा ने दौरा किया था। उन्होंने छात्रों से कई सवाल किए, जिनका जवाब नहीं मिला। छात्र इलेक्ट्रिॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल में अंतर भी नहीं बता पाए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें