फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में कांवरियों का उत्पात

Sun, 31 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के पुराऊपुर में शनिवार को हादसे में युवक की मौत के बाद कांवरियों ने तोड़ी बस।
विज्ञापन
इलाहाबाद-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर पुरऊपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से शनिवार की शाम बाइक सवार युवक की मौैत से गुस्साए कांवरियों ने जमकर उपद्रव किया। पहले तो घटना स्थल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घंटे भर बाद पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया तो मुंगराबादशाहपुर में रोडवेज की चार बस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टाटा सूमो और एक ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें भी आई। उपद्रव को देखते हुए इलाहाबाद रोड पर दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।

तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभ दूकानें बंद हो र्गइं। एसपी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के नारायणडीह निवासी सुरेंद्र कुमार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहा था। वह बाइक से पुरऊपुर के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से सैकड़ों की संख्या में आ रहा कांवरियों का जत्था घटना स्थल पर पहुंच गया। कांवरियों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त करवाया। ये सभी कांवरिए जलाभिषेक के लिए गौरीशंकर धाम सुजानगंज जा रहे थे।

वे मुंगराबादशाहपुर पहुंचे तभी थाने के ठीक सामने दोहरी घाट डिपो, सिविल लाइन डिपो और राप्तीनगर डिपो की तीन बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कांवरियों के उपद्रव को देख पुलिस ने ऊपर अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी देर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह पहुंच गए।

वह जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे तभी कांवरियों ने उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राहगीरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस वालों के साथ भी कांवरिए बदसलूकी कर रहे थे लेकिन वह मूक दर्शक बनी रही।  पुलिस ने जौनपुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को मछलीशहर से जंघई के रास्ते मोड़ दिया गया।

 इलाहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को इलाहाबाद में ही रोक दिया गया। सूचना पर एसपी अतुल सक्सेना, एसपी देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ हितेंद्र कृष्ण भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक इलाहाबाद से सुजानगंज वाया मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

कांवरियों के उपद्रव को देखते हुए रास्ते में जगह जगह पीएसी बल तैनात कर दी गई है। रात करीब 8:45 बजे कांवरिए मुंगरडीह गांव के पास पहुंचे थे तभी सुजानगंज की ओर से आ रही सिविल लाइन डिपो की एक और बस को रोककर उसके सभी शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें