पूरे शहर में खौफ बने बाइकर्स गैंग की तलाश में पुलिस ने नया फार्मुला निकाला है। अब बाइक के रंग देखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। दरअसल, अभी तक की घटनाओं में सामने आया है कि बाइकर्स गैंग के बदमाश सफेद और काली बाइक पर ही घूमते हैं। चेन, पर्स और कैश लूट की 80 फीसदी वारदात में सफेद बाइक इस्तेमाल की गई है। इसी को ध्यान में रखकर अब चेकिंग के दौरान सफेद और काली बाइक पर फोकस किया जा रहा है। इन रंगों की बाइक पर दो या तीन युवक देखती ही पुलिस रोक लेती है।
पुलिस को उम्मीद है कि इसी तरह गैंग को पकड़ा जा सकता है। दरअसल, बाइकर्स गैंग केबदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। वो भी एक हिस्से में नहीं, पूरे शहर में। कभी जयपुर हाइस तो कभी कमला नगर। कभी आवास विकास तो कभी फतेहाबाद रोड। कभी चेन तो कभी पर्स और कभी कैश।
हर वारदात की कहानी एक जैसी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचती है तो बताया जाता है कि बदमाश सफेद रंग की बाइक पर थे। कुछ जगह बाइक का रंग काला बताया गया। सफेद और काली रंग की बाइक की कंपनी अलग अलग है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को चेकिंग केलिए सफेद और काले रंग के साथ बाइक कंपनियों के नाम भी बताए गए हैं। आईजी सुजीत पांडेय ने प्लान तैयार किया है। इस पर अमल एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह करा रहे हैं। आईजी की ओर से यह भी हिदायत है कि चेकिंग का मकसद लोगों को बेवजह परेशान करना नहीं होना चाहिए। फोकस होना चाहिए कि संदिग्धों की ही चेकिंग की जाए।
-- 08 लुटेरों में से एक भी हाथ नहीं आया
आगरा। एक ही दिन में तीन बड़ी वारदात अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के आठ लुटेरों में से पुलिस अभी तक एक को भी नहीं पकड़ पाई है। उन्हें ट्रेस तक नहीं किया जा सका है। इन्होंने कमला नगर में सराफ दुमुल जिंदल को गोली मारकर कैश और जेवरात से भरा बैग लूटा था । इस वारदात में दो बाइक पर चार बदमाश थे। सफेद बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओमेक्स माल के पीछे राइटर सेफ गार्ड कंपनी केकर्मचारियों से 20 लाख लूटे थे। सफेद बाइक पर सवार दो बदमाशो ने फतेहाबाद रोड पर जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी केदो कर्मचारियों से 2.70 लाख रूपये लूटे थे।