कब्जे को लेकर रविवार को सास-बहू के बीच एसएसपी आवास में ही मारपीट हो गई। इसमें बहू घायल हो गया। मामले में सास के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाली के मोहल्ला पथिक चौक निवासी मोहिनी तिवारी के पति राजेश तिवारी की मौत हो चुकी है। इसके बाद से मोहिनी तिवारी बरेली में रह रही हैं। राजेश तिवारी की ककराला रोड पर कुछ जमीन है। आरोप है कि मोहिनी की सास कमला तिवारी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया। रविवार को मोहिनी तिवारी शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंचीं। यहां कमला तिवारी भी पहुंच गईं। दोनों के बीच एसएसपी आवास पर ही मारपीट हो गई। इसमें मोहिनी तिवारी आंख पर चोट लगने से जख्मी हो गई। सास-बहू के बीच एसएसपी आवास में मारपीट होने पर यहां हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस को बुला लिया गया। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कमला तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहिनी तिवारी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।