फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलवी-देवबंदी  भिड़े, पथराव

Sat, 02 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
कई थानों की फोर्स पहुंची, देर शाम दोनों पक्षों में समझौता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुमा अलविदा की नमाज के बाद पाय चौकी में कटरा दबकय्यान स्थित मस्जिद में सलाम पढ़ने के तरीके को लेकर बरेलवी और देवबंदी आमने-सामने आ गए। मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है कि मस्जिद में न तो सलाम पढ़ा जाएगा और न ही कोई व्यक्ति जमात को लेकर आएगा।
विज्ञापन

मस्जिद के मुतवल्ली चौधरी मुख्त्यार खां हैं। उनके भाई सरफराज मस्जिद में देखरेख का काम करते हैं। वे दोनों बरेलवी से, जबकि मोहल्ले के ही कामरान, आदिल पक्ष देवबंदी से ताल्लुक रखते हैं। शुक्रवार को मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज के बाद बरेलवी से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोगों ने सलाम पढ़ा। इस बात का कामरान पक्ष ने विरोध किया। उनका कहना था कि तेज आवाज में सलाम नहीं पढ़ना चाहिए। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट होने लगी। वे झगड़ते हुए पाय चौकी पर आ गए। यहां भी विवाद नहीं थमा। सूचना पर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पहुंची। उन्होंने लोगों को शांत किया और सभी को थाने पर बुलाया। फव्वारा में थाने के पास देवबंदी और बरेलवी पक्ष में फिर टकराव हो गया। पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। तब और थानों की फोर्स भी बुला ली गई। दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को कोतवाली ले जाया गया। समाजसेवी समी आगाई, सैय्यद इरफान सलीम आदि पहुंच गए। समी आगाई का कहना है कि मस्जिद में नमाज के बाद तेज आवाज में सलाम पढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। उसे आपसी सहमति के बाद खत्म करा दिया गया है।

तनाव की आशंका पर बंद हो गया बाजार
ईद के त्योहार के मद्देनजर फव्वारा के बाजार में काफी भीड़ थी। पथराव से अफरातफरी मच गई। तनाव फैलने की आशंका पर व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर ही एक घंटे बाद बाजार खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें