फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदसी की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

Mon, 27 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
थाना सिकंदरा पुलिस ने चांदसी की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर यमुना किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें, हाथरस के थाना सहपऊ स्थित नगला जसुआ निवासी चांदसी पुत्र धर्मेंद्र सिंह की दस मार्च को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। वह कैलाश मोड़ पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। तभी प्रेमिका के घरवाले उसे अगवा कर ले गए थे। बाद में चांदसी का शव बल्देव थाना क्षेत्र मेें यमुना किनारे पर मिला था। उसकी सिर काटकर हत्या की गई थी। मगर, सिर बरामद नहीं हो सका था। इस मामले में कृष्णा, संतोष, बाबू, मनीष, विनोद और मयंक व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी बाबूजी उर्फ गया प्रसाद ने सरेंडर कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ गुंडा निवासी गांव सेहत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें