एएमयू के छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल के कासगंज में आने की जिद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां आकर कोतवाली में अलीगढ़ के आईजी डा. संजीव गुप्ता से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने आईजी के समक्ष हिंसा के सभी पीड़ितों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग उठाई। इसके बाद वह पुलिस अभिरक्षा में वापस चले गए। एएमयू छात्र संघ के सचिव मोहम्मद फहद, कैबिनेट मेंबर नजमुल शाकिर एवं मतीन अशरफ यहां पहुंचे।
उन्होंने आईजी से कहा कि इस हिंसा के लिए दोषी लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए, जबकि घायलों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।