फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के गली-मोहल्लों में भी घूमा था इजाज

Fri, 04 Dec 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट मोहम्मद इजाज आगरा में न केवल 20-25 बार आया था, बल्कि शहर के गली-मोहल्लों में भी घूमा था। उसने ताजनगरी का पूरा नक्शा तैयार किया। खुफिया एजेंसियों को उससे पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। उसने अभी तक यह नहीं बताया कि आगरा में कहां पर ठहरता था? और कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे?
विज्ञापन

पहले दिन की पूछताछ में ही उसने बता दिया था कि उसके निशाने पर आगरा, मेरठ, बरेली और हिंडन (गाजियाबाद) के सैन्य क्षेत्र थे। उसे आईएसआई ने नौ महीने की ट्रेनिंग देकर दो बातें बताई थीं। एक तो भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी कैसे हासिल की जाए और दूसरा इसे भेजने के लिए किन-किन कोडवर्ड का इस्तेमाल करना है।
इसके बाद उसने बताया कि उसके दिए गए टारगेट में आगरा को फोकस किया गया था। यही वजह रही कि वह यहां 20 से 25 बार आया। खुफिया पुलिस की मानें तो यमुना एक्सप्रेस वे पर इसी साल 21 मई को हुई फाइटर प्लेन मिराज 2000 की लैंडिंग का वीडियो शूट करने के लिए वह एक रात पहले ही आगरा आकर रुक गया था।
विज्ञापन

उससे अभी उसकी ट्रेनिंग के बारे में पूछताछ चल रही है। उसने यह भी बता दिया कि वह आगरा के कई मोहल्लों में गया था। लेकिन इनके नाम नहीं बताए हैं।
ट्रेनिंग में मिले थे दो टारगेट
खुफिया पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आईएसआई ने इजाज को इस्लामाबाद में नौ महीने की ट्रेनिंग दी। उसके साथ और भी जासूसों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इजाज को दो टारगेट दिया। पहला वेस्ट यूपी में नेटवर्क तैयार करना। दूसरा सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करके भेजना।
मोबाइल से खुलेगा राज
खुफिया एजेंसियों ने इजाज के मोबाइल फोन की दो साल की कॉल डिटेल निकलवाई है। इसमें उसकी लोकेशन भी देखी जा रही है। इससे पता चलेगा कि वह किस तारीख को कहां पर था? उसका झूठ भी पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन

अब तक बताया
- आगरा में 20-25 बार आया था, दो बार ताजमहल देखने गया।
- यमुना एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग का वीडियो शूट करने के लिए आगरा में रात को रुका।
- कैंट एरिया में कई बार गया, एयर बेस के फोटो खींचकर आईएसआई को भेजे थे।
- आगरा के पांच-छह लोग संपर्क में थे, उनके नाम-पते अभी तक नहीं बताए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें