फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूरा में पुलिस पर पथराव

Fri, 04 Dec 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव दूरा में बिना अनुमति रैली निकालने से रोकने पर प्रत्याशी समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवी खदेड़े। छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में प्रत्याशी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस चुनाव में पुलिस पर कई जगह पथराव हो चुका है। ग्राम दूरा में प्रधानपद का उम्मीदवार मुकेश कहरवार अपने समर्थकों के साथ गुरुवार दोपहर को रैली निकाल रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने अनुमति दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो प्रत्याशी समर्थकों से कहासुनी होने लगी। पुलिस ने लाठी फटकारना शुरू कर दिया।
इस पर गुस्साए प्रत्याशी समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इसमें गांव के रामभरोसी सहित तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने प्रत्याशी के भतीजे अमित, सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस की ओर से मुकेश कहरवार सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं गांव मंडीगुड़ में प्रधान पद की उम्मीदवार के पति उत्तमचंद शर्मा अपने समर्थकों के साथ मोड़ बाईपास पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने उत्तमचंद को हिरासत में ले लिया है।
सैंया में पुलिस की दबिशें
सैंया। ग्राम जाजऊ में वोट के विवाद में ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के घराेें पर दबिश दी, लेकिन घरों पर आरोपी नहीं मिले। उधर, गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात की गई है।
वोट डालने के विवाद में मारपीट, पथराव
मिढ़ाकुर। मलपुरा के गांव मनियां में वोट डालने के विवाद में दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
मलपुरा के गांव मनियां में गुरुवार सुबह प्रत्याशी देवी और सविता के परिवारीजनों मेें विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जसवंत सहित चार लोगों को रोक लिया। उनमेें कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लोगों के आने पर पथराव भी हुआ। एक पक्ष के लोग घायल हुए। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मलपुरा जयकरन सिंह ने बताया कि एक पक्ष के जल सिंह, मोहन, दिलीप, दूसरे पक्ष से लोकेंद्र और प्रेम चंद के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें