एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हैं। कई पुराने अपराधियों का भी रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। कई बिंदुओं पर टीमें काम कर रही हैं।
चर्चा : मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
पुलिस महकमे में चर्चा है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री ने डीजीपी के समक्ष घटना पर नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार ने सभी अधीनस्थों के साथ बैठक की। केस की प्रगति के बारे में पता किया।
सत्यापन में लगाईं ईगल मोबाइल
खुलासे के लिए एसएसपी ने पांच अधिकारियों के साथ दस टीमें लगाई हैं। शुक्रवार को 40 ईगल मोबाइल को भी इसी काम में लगा दिया गया। ईगल मोबाइल पूर्व में अपराधियों का सत्यापन करती रही है। उनके बारे में जानकारी जुटाती है। अब लूटकांड के खुलासे के लिए भी ईगल को लगाया गया है।