फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में मेहंदी लगाने के बहाने विवाहिता को बुलाया, पांच चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 01:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना में ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली विवाहिता को बहन की शादी में मेहंदी लगाने के बुलाकर पांच चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को शुक्रवार की देर रात लुधियाना शहर के एक मॉल के पास फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़िता ने पति को फोन पर घटना की सूचना दी। उसने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना दाखा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर चार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कनाडा जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहे हैं। 


डीएसपी गुरबंस सिंह ने बताया कि लुधियाना शहर निवासी एक महिला घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती है। कुछ समय पहले उसकी गांव मंडियानी निवासी जसकरण सिंह उर्फ मनी से पहचान हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी जसकरण सिंह उर्फ मनी ने पीड़िता को फोन कर बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी है, इसलिए मेहंदी लगाने आ जाए। उसे एक मॉल के पास से ले जाने के लिए वह अपने चचेरे भाई को भेज रहा है। शाम लगभग 7.30 बजे पीड़िता का पति उसे मॉल के पास लेकर पहुंच गया। 

विज्ञापन

आल्टो कार में आरोपी खुशप्रीत सिंह और तलजिंदर सिंह उसका इंतजार कर रह थे। दोनों आरोपियों ने महिला के पति को शादी में मेहंदी लगाने के लिए चार हजार रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी उसे कार में लेकर गांव मंडियानी स्थित एक एनआरआई की कोठी पर ले आए। पीड़िता ने देखा यहां पर कोई शादी का माहौल नहीं है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 

आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर अंदर ले गए। यहां पर पहले से तीन अन्य आरोपी बैठे थे। सभी आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। रात लगभग डेढ़ बजे आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और ग्रैंड वॉक मॉल के पास फेंककर फरार हो गए।

पीड़िता ने रात के समय किसी राहगीर से फोन लेकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। उसने उसे रात लगभग 2.45 बजे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत विभाग ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना सराभा नगर पुलिस को दी, इसके बाद थाना मुल्लापुर दाखा पुलिस को सूचित किया गया। 

डीएसपी दाखा गुरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गांव मंडियानी निवासी जसकरण सिंह उर्फ मनी, वरिंदर विक्की, सुखविंदर सिंह व गांव भनोड़ के खुशप्रीत सिंह, तलजिंदर दीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी आपस में चचेर भाई हैं।

पुलिस ने आरोपी वरिंदर उर्फ विक्की, सुखविंदर सिंह व तलजिंदर दीप सिंह व खुशप्रीत सिंह को पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी की। इससे एक मुलाजिम गिरकर जख्मी हो गया। सभी आरोपी कनाडा जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी तलजिंदर दीप सिंह ने इतिहास विषय में परास्नातक किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें