फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी पर 5 हत्याओं का आरोप, कहानी के पीछे अवैध संबंध

Thu, 12 Oct 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्‍थान के अलवर में हुई पांच हत्याओं के एक मामले में शामिल आरोपी किशोर निकला। उसकी उम्र जानने के लिए राजस्थान की पुलिस ने मथुरा में जगह-जगह दबिशें दीं। राजस्थान पुलिस की दबिश से गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मथुरा में टैंटीगांव के सुदामागढ़ी पहुंची राजस्थान पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के अभिलेखों में किशोर की उम्र के प्रमाण पत्र देखे। बताया गया है कि अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में 3 अक्तूबर की रात अवैध संबंधों के चलते गला रेतकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। 

अलवर राजस्थान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा था। इसमें एक आरोपी थाना सुरीर के सुदामागढ़ी का रहने वाला भी है। इसकी उम्र की जांच करने अलवर पुलिस सुदामागढ़ी आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी अपनी बुआ के यहां अलवर में रहकर ताइक्वांडो सीख रहा था। जहां बहकावे में आकर हत्या करने में शामिल हो गया। जांच के लिए विवेचक एएसआई समय सिंह सुरीर पहुंचे। सुरीर पुलिस के साथ गांव सुदामागढ़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में आरोपी के शैक्षणिक अभिलेख देखे। अभिलेखों के मुताबिक आरोपी नाबालिग निकला। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने अभिलेखों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें