फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से अभद्रता पर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संजय प्लेस में शराब पीकर पुलिस से उलझना निजी बैंक के मैनेजर को भारी पड़ गया। पुलिस मैनेजर को थाने ले आई। मैनेजर को पूरी रात थाने में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस के पास सिफारिशी फोन भी आए, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी।

घटना गुरुवार रात की है। संजय प्लेस स्थित एक निजी बैंक का मैनेजर पुलिस चौकी के पास अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। मैनेजर ने साथियों के साथ गालीगलौज कर दी। तब भीड़ लग गई। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई।

पुलिस कर्मियों ने मैनेजर को रोकने का प्रयास किया। मगर, वह पुलिस कर्मियों से भी उलझ गया। तब पुलिस कर्मी उसे थाना हरीपर्वत ले आए। इसकी जानकारी पर उसके परिचित भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मैनेजर ने पुलिस कर्मियोें से अभद्रता की थी। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें