फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के माल सहित युवक को पकड़ा

विज्ञापन
प‌िज्जा लूट (प्रतीकात्मक च‌ित्र) - फोटो : बीसीसीएल
विज्ञापन
मैनपुरी। दो माह पहले दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में लूट के बाद मकान मालिक की हत्या करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में घर से पकड़ लिया। घर से लूट का माल भी बरामद किया है। पूछताछ के लिए पुलिस युवक की मां को भी साथ ले गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ताल दरवाजा निवासी दीपू कश्यप दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में सेक्टर चार निवासी सरदार मनिंदर सिंह की कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। वह मनिंदर सिंह के मकान में ही रहता था। तीन मई 2017 को मनिंदर कपड़े के थोक व्यापार के सिलसिले में सोनीपत गए थे। रात को वह सोनीपत में ही रुक गए। रात में मौका पाकर दीपू ने अपने साथियों की मदद से घर में घुसकर मनिंदर की पत्नी बलजीत कौर को तमंचों से धमकाते हुए अलमारी की चाभी छीन ली। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सात लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर, तीन लाख रुपये, दो मोबाइल, मंहगे कपड़े लूट लिए। विरोध करने पर बलजीत की गला दबाकर हत्या कर दी। चार मई को घर लौटने पर जानकारी होने के बाद मनिंदर सिंह ने थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दीपू का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद उसके बारे में जानकारी जुटाई। गुरुवार की रात जनकपुरी थाने के एएसआई प्रवीन लांबा, हरदीप सिंह ने थाने के सिपाहियों, मनिंदर तथा उसके परिवारीजनों को साथ लेकर ताल दरवाजा क्षेत्र में छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस को दीपू घर में ही मिल गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में रखे लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, 35 हजार रुपये, एक मोबाइल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दीपू ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। लूट की साजिश तथा लूटे गए माल को घर में रखने के आरोप में पुलिस पूछताछ के लिए दीपू की मां सावित्री को साथ ले गई है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें