फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी युवकों को पकड़कर पीटा, एक लापता

विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दो नामजदों की गांव के युवकों ने पकड़कर जमकर धुनाई लगाई। इस दौरान बाइक पर बैठाकर लाया गया एक युवक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिट रहे युवक को बचाया। वहीं मारपीट कर रहे तीन युवकाें को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गांव डालूपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह 26 जून को पत्नी रीना के साथ ससुराल कुंजपुरा थाना बैदपुर इटावा शादी में गया था। 30 जून को वह गांव कंचनपुर थाना करहल निवासी राजकुमार व सोनू के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हालत बिगड़ने पर सैफई में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान 11 जुलाई को उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने राजकुमार व सोनू पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था।

शुक्रवार दोपहर को मृतक के परिवारीजनों ने राजकुमार व सोनू को थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला दानी के समीप पकड़ लिया। वे दोनों को दो बाइकों पर बैठाकर गांव ला रहे थे। तभी राजकुमार ने बाइक की चाबी निकला ली। इसके बाद मृतक के परिवारीजनों ने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दूसरी बाइक पर सोनू को बैठाए लोग वहां से निकल गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस राजकुमार व मारपीट कर रहे तीनों लोगों को थाने ले गई। वहीं सोनू की तलाश में गांव में दबिश दी। अभी तक उसका कोई पता नहीं लगा है। उधर, मारपीट करने वाले लोगाें के परिवारीजन व गांव की महिलाएं उन्हें छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें