फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर लूट ले गए अनाज

विज्ञापन
तमंचा सटाकर लूट
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव राजपुर में रविवार की भोर डीसीएम में सवार होकर आए बदमाशों ने एक गरीब किसान के घर में धावा बोल दिया। किसान के सीने पर तमंचा लगाकर अनाज और बकरियां लूट ले गए। घटना के बाद परिवार दहशत में है। डेर के मारे पीड़ित परिवार ने शाम तक रिपोर्ट भी नहीं लिखाई थी।
विज्ञापन



करहल क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी सईद खान गरीब है। वह किसी तरह से खेती कर परिवार का गुजर बसर कर रहा है। रविवार की भोर एक डीसीएम से आए चार लोग उसके घर में घुस गए। भीतर आते ही सईद के सीने पर तमंचा लगाकर उसे शोर न मचाने की धमकी दी।

इसके बाद बदमाशों ने घर में रखा सारा अनाज और वहां बंधी तीन बकरियां डीसीएम में लाद ली। लूट करने के बाद बदमाशों ने सईद और परिवारीजनों को धमकी दी कि अगर पुलिस में जाने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश डीसीएम में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। रविवार की देर शाम तक वह रिपोर्ट दर्ज कराने की भी हिम्मत नहीं जुटा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें