फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर की युवती की हत्या, शव नहर में फेंका

विज्ञापन
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/अजीतगंज। गांव मकरंदपुर के पास रविवार दोपहर एक युवती का शव नहर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवती को सीने में दो गोली मारी गई हैं। युवती कौन और कहां की है इसके बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा
विज्ञापन

सकी।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर के पास नहर में नीला जींस व काला कुर्ता पहने करीब 24 वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने
पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पुलिसबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने नहर से शव
को बाहर निकलवाया। इकहरे बदन की युवती के पेट के ऊपरी हिस्से पर दो गोलियां मारे जाने के निशान थे।

वहां मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर्मियों का कहना था कि गोली मारने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत कर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल पर शव की पहचान करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें