फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, बालक की मौत

विज्ञापन
भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। तहसील के पास शुक्रवार की शाम किसी भारी वाहन ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इससे एटा के गांव भदौं निवासी 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भदौं निवासी श्याम सिंह शुक्रवार को टेंपो से पत्नी शगुनवती, पुत्र राहुल (12), शिवानी (9) और वर्षीय पूजा (7) के साथ जसवंतनगर रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो जब थाना क्षेत्र में शाम करीब आठ बजे जब तहसील के समीप पहुंचा। मैनपुरी की ओर से आ रहे किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक राजेंद्र और टेंपो में बैठे अन्य परिवारीजन घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाला चालक वाहन को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता श्याम सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें