मैनपुरी। बुधवार रात को थाना किशनी और भोगांव क्षेत्र में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव मायाचंदपुर में बुधवार रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर घर में रखी हजारों की नकदी व लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राकेश कुमार बुधवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे।
रात को घर में घुसे चोरों ने अलमारी व बक्सों में रखी 10 हजार की नकदी व पुत्र की शादी के लिए बनबाए गए करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।