कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ ट्रक चालक ने अश्लील हरकत की। महिला जब डर कर भागी तो काफी दूर तक उसका पीछा भी किया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि वह पति के साथ बीमार बच्चे को दवा दिलाने आई थी।
एक गांव निवासी महिला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पति के साथ दो वर्षीय बीमार पुत्र को दवा दिलाने बाइक से कुरावली जा रही थी। नवीन उप मंडी की समीप बाइक पंचर हो गई तो पति बच्चे और पत्नी को वहां रुकने की कह कर पंचर जुड़वाने के लिए चला गया। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रक के चालक लल्लूराम निवासी गांव लालूचक बिहार ने अकेली महिला को देखकर ट्रक रोक लिया। वह महिला को अश्लील इशारे करने लगा जब महिला डर कर भागी तो काफी दूर तक उसका पीछा किया। महिला की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।