फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला/फिरोजाबाद। बुधवार शाम टूंडला-एटा रोड पर मंडी समिति के पास एक अनियंत्रित कैंटर गाड़ी ने बाइक सवार बार एसोसिएशन अध्यक्ष को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव धीरपुरा निवासी अनिल कुमार शर्मा अधिवक्ता हैं। बुधवार देर शाम करीब सवा सात बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। तहसील से बाहर निकलते ही एटा की ओर जा रहे कैंटरचालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। अधिवक्ताओं हादसे को लेकर विरोध जताया। मृतक अधिवक्ता की दो पुत्री प्रतिभा और मनीषा के अलावा दो पुत्र जीतू और अमित हैं। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। जबकि कैंटर को पकड़ लिया गया है।

वहीं फिरोजाबाद से सवारियों को भरकर एक टेंपो टोल टैक्स के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने चपेट में ले लिया। टेंपो में टक्कर लगते ही वह पलट गया इसमें कल्पना जैन, कन्हैया, भीमनगर निवासी सोनू, बबलू, आगरा के गांव नगला गोवर्धन निवासी बाबा पूर्णानंद घायल हो गए। हिमायूंपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर होंडा को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन


टूंडला के नगला बीच पेट्रोल पंप पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। थाना बरहन आगरा के गांव चुअरपुर निवासी संजय और एक अन्य रिश्तेदार नीतू के साथ बाइक से नगला बीच आया था। सड़क पार करते समय दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नीतू को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें