फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बिक रही शराब, कोर्ट के आदेश को ठेंगा

Sun, 09 Apr 2017 01:23 AM IST
हाईवे पर बिक रही शराब, कोर्ट के आदेश को ठेंगा
विज्ञापन
वाइन शॉप।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। ठेकों के मालिक तमाम तरह के बहाने बनाकर शराब की बिक्री को लगातार कर रहे हैं। लेकिन तमाम पुलिस प्रशासन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में शराब का विरोध कर रहे लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


निर्धारित समय पर खुल रहे ठेके 
नेशनल हाइवे-3 आगरा-ग्वालियर और आगरा-जयपुर हाइवे पर रोजाना निर्धारित समय पर शराब के ठेके खुल रहे हैं। थाना सदर के रोहता, मलपुरा के इटोरा और ककुआ पर शराब और बीयर का ठेका खुल रहे है। मिढाकुर स्थित सभी ठेके खुल रहे हैं। जहां धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। 

ठेका खुलने पर किया था विरोध
आगरा-जगनेर हाईवे 39 पर मलपुरा के नगला बुद्धा पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने ठेका कर्मचारियों से विरोध किया था। नोकझोंक भी हुई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेका कर्मचारियों को ठेके के अंदर बंद कर दिया था। बाद में थाना मलपुरा में ठेका को बंद कराने की तहरीर भी दी थी। इसके बाद भी शनिवार को ठेका खुला और शराब की बिक्री हुई। 
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई 
ग्रामीणों ने बताया है कि शराब बेचने को लेकर कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ठेका मालिक अपनी मर्जी से सब कुछ कर रहे हैं। लेकिन इस ओर पुलिस का जरा भी ध्यान नहीं है। 100 डायल की गाड़ियां उनके सामने से यों ही गुजर जाती हैं लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें