फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश 

Sun, 09 Apr 2017 01:22 AM IST
एत्मादपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश 
विज्ञापन
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरानी तहसील चौराहा स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को मरा हुआ जानवर मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग भड़क गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाई कराकर लोगों को शांत किया। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

एत्मादपुर में पुरानी तहसील चौराहे स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह किसी ने मरा हुआ जानवर फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही कस्बे के हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा होकर हंगामा करने लगे। वहीं, मंदिर में मांस पडे़ होने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गये। तुरंत ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। आननफानन में उन्होंने मरे जानवर को हटवाया और मंदिर परिसर को पानी से धुलवा कर सफाई कराई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह पांच बजे के बाद किसी ने यह हरकत की है। बजरंग दल के नगर संयोजक माधवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान अभयनाथ सिंह, श्याम दादा, अमित राठौर, आकाश बघेल, मिथुन, जितेंद्र कौशिक, रमेश बघेल, मुन्नेश, कमल सिंह, विसाल गिहार, राहुल, धमेंद्र बघेल, बंटी, सीटी गिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें