फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर गड्ढे में दबाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा में पुलिस ने जिस महिला का शव बरामद किया था। उसके अपहरण का मामला एटा में दर्ज है। बुधवार को परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


13 अगस्त की शाम थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा में एक महिला का हाथ गड्ढे के बाहर दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जेसीबी से महिला का शव गड्ढा खोदवाकर निकलवाया था। शिनाख्त न होने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया था।

समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद थाने पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त की। बताया कि रामादेवी निवासी गांव विजयपुर थाना मिरहची एटा की रहने वाली है। नौ अगस्त को वह शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब पुत्री नहर के समीप गई तो देखा कि पडोस के विजय, वीर बहादुर और दिलीप हाथ में तमंचा लिए नहर से भीगें हुए निकले। एक स्थान पर रामा की टूटी चूड़ियां व अन्य सामान मिला।

परिवारीजनों ने उक्त आरोपियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया कि पत्नी के अपहरण होने की रिपोर्ट उन्होंने मिरहची थाना में भी दर्ज कराई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें