फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों से लूट, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात व्यापारियों से लूट की दो घटनाओं से दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


मोहल्ला गाडीवान निवासी पप्पू झम्मन लाल मंडी में किराना की दुकान करते हैं। शनिवार रात को जब वह दुकान बढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी करहल रोड के समीप बाइक पर सवार पर आए बदमाशों ने उनके हाथ से थैला छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ तमंचा की बटों से मारपीट करने के बाद फायर करते हुए भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने पर पप्पू ने बताया कि बदमाश 50 हजार रुपये लूट ले गए हैं।

दूसरी घटना गांव ग्वालटोली के समीप हुई। ग्वालटोली निवासी विजेंद्र कुमार दूध बेचने का काम करता है। शनिवार रात को वह गांव अस्यौली से दूध लेकर घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे पांच छह लोगों ने बाइक को रोकने के साथ ही उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी करीब 3500 रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें