फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
टूंडला। छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शिक्षक को थाने लाकर पूछताछ की गई। वहीं परिजन छात्र को उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन


एनसीआर इंटर कालेज में गुरुवार को कला के शिक्षक चंपक लाल पर कक्षा आठ में किसी छात्र ने टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर शिक्षक ने छात्र खेम सिंह (12 ) पुत्र शिवचरन जाटव निवासी कच्चा टूंडला को पकड़कर जमकर पीटा था। पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

शुक्रवार को पीड़ित छात्र के पिता शिवचरन लाल ने शिक्षक चंपक लाल सोकरिया के विरुद्ध तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें