फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा

विज्ञापन
बदमाश
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लापता जवान के घर जानकारी लेने जा रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। विरोध करने पर महिला को तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव घुटारा निवासी पूर्व सैनिक ध्रुव यादव बुधवार को पत्नी सरोज के साथ उत्तराखंड से लापता हुए सैनिक की जानकारी लेने के लिए आगरा से स्कूटी गांव कोड़र जा रहे थे। स्कूटी जब थाना क्षेत्र के गांव मनिगंवा के समीप पहुंची तभी पीछे से काली बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

सरोज के गले मे पड़ी सोने की चेन, पैंडल, ध्रुव की अंगूठी छीनने लगे तो पत्नी ने विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने तमंचा की बट सिर पर मारकर घायल कर दिया। जेवर नकदी लूटने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपति से जानकारी जुटाई। क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में लूट की यह तीसरी घटना है। तीनों घटनाओं में एक घटना का स्थल ऊसराहार था। वहीं लूट दो वारदातें थाना क्षेत्र में ही हुई हैं। दोनों घटनाओं में एक बदमाश ने हेल्मेट तो दूसरी ने अंगौछा से चेहरे को ढंक रखा था। पुलिस ने उक्त घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें