फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या से सनसनी, थाने के चालक पर लगा आरोप

Sun, 20 Sep 2020 03:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

एसपी मनोज सोनकर ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
मृतक उपेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज सुन्नगढ़ी गांव में शनिवार की रात अंग्रेजी शराब के सेल्समैन की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप सुन्नगढ़ी थाने के ही वाहन चालक पर है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया। वाहन चालक के खिलाफ हत्या के शक में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने आरोपी चालक को निलंबित कर दिया है। आरोपी चालक फरार है।
विज्ञापन


गांव सुन्नगढ़ी में अंग्रेजी शराब की दुकान पर फर्रुखाबाद के गांव नगला लोचन निवासी उपेंद्र पुत्र रामशंकर सेल्समैन था। शनिवार की रात उपेंद्र और सुन्नगढ़ी थाने के पुलिस गाड़ी के चालक श्याम सिंह ने साथ साथ शराब पी थी। रविवार सुबह सेल्समैन का शव शराब के ठेके के समीप मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना पर एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप था कि सुन्नगढ़ी थाने के गाड़ी चालक श्याम सिंह ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए लगभग 5 घंटे तक शव नहीं उठने दिया और कड़ी नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एसपी मनोज सोनकर ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले में जांच शुरू करा दी है। अब तक हुई पुलिस छानबीन में सामने आया है कि उपेंद्र और श्याम सिंह ने देर रात तक साथ साथ शराब पी थी और बदायूं के कादरचौक में पार्टी भी की थी। सेल्समैन की हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


जांच को पहुंची डॉग स्क्वायड टीम
मामले की जांच के लिए अलीगढ़ से डॉग स्क्वायड दस्ता भी बुलाया गया। टीम के प्रभारी रवि कुमार ने पूरे मामले की जांच शुरू की है। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच के लिए भी विशेषज्ञों ने फिंगर प्रिंट लिए हैं।

अंग्रेजी शराब के सेल्समैन की हत्या के शक में पुलिस वाहन चालक श्याम सिंह को नामजद किया गया है।आरोपी चालक को निलंबित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में जांच शुरू करा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है- मनोज सोनकर, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें