फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश स्वीकृत न करने पर अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
फाड़े गए अभिलेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। प्रसव अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र पर ऑर्डर बनाने के विवाद में गुरुवार को एएनएम के पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाबू के आफिस में पहुंचकर गाली-गलौज की। यही नहीं सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। स्वास्थ्यकर्मियों के आने पर आरोपी भाग गया। घटना की तहरीर थाना में दी गई है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक राजबहादुर गुप्ता कार्य कर रहे थे। उसी समय स्वास्थ्य उपकेंद्र पुनूपुरा में कार्यरत एएनएम सुमन यादव के पति पवन यादव कार्यालय में आए और पत्नी का प्रसव अवकाश के लिए आवेदन किया। इसके बाद ऑर्डर बनाने के लिए कहा। इस पर लिपिक ने दूसरे दिन ऑर्डर बनाने की बात कही।

इससे नाराज होकर पवन यादव ने गाली-गलौज कर मेज पर रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। हंगामा सुनकर स्वास्थ्यकर्मी मौके पर आ गए। इस पर पवन जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना की तहरीर थाना में दी गई। लिपिक का कहना है कि उनको पवन कुमार से खतरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें