फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी से चोरों ने 15000 पार किए

Thu, 13 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
चोरों का निशाना बनी पीड़िता सोमवती। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। चोरों ने बाइक की डिग्गी खोलकर 15000 पार कर दिए। महिला ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकाले थे। रुपयों का बैग डिग्गी में रखा था। चौराहा के निकट बाइक खड़ी करके युवक दुकान पर सामान खरीदने गया था। जबकि महिला पेशाब करने गई थी। पीड़िता क ोतवाली क्षेत्र के नेक पुर गांव की निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पड़ताल चालू की है।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली के नेकपुर निवासी सोमवती का खाता कस्बा की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में है। गुरुवार को उसे घरेलू सामान खरीदना था। वह भतीजे शैलेंद्र के साथ बाइक पर बैंक गई थी। उसने खाता से 15000 रुपये निकाले थे। उसने रुपयों का बैग बाइक की डिग्गी में रखा। कस्बा चौराहा के निकट उसने सतेंद्र ने बाइक खड़ी कर दी। वह दुकान पर सामान लेने चला गया। इस दौरान सोमवती पेशाब करने चली गई।

पेशाब करके वह लौटी तो बाइक की डिग्गी खुली थी और उसमें रखा रुपयों का बैग चोरी हो गया था। शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार पहुंचे। चोरों की तलाश का प्रयास किया गया। उनका सुराग नहीं लगा। दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। सोमवती ने बैग से रुपये व सामान चोरी होना बताया है। पीड़िता ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें