फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर कसा साइबर सैल का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 में होना है, इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। साइबर सैल अब सोशल साइट पर कड़ी नजर रख रहा है। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिकता व अन्य किसी तरह से माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की आहट के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चुनाव सैल प्रभारी की नियुक्ति के साथ ही चुनाव संबंधी अन्य कार्य भी शुरू किए जा चुके हैं। प्रशासन तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं रखना चाहता साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर भी सतर्कता बरत रहा है।

साइबर सैल सोशल साइट्स पर नजर बनाए हुए हैं, साथ ही फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों की भी निगरानी की जा रही है। सोशल साइट्स पर किसी भी तरह से सांप्रदायिकता फैलाने, चुनाव को प्रभावित किए जाने या किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट आदि पर सतर्कता के साथ साइबर सैल नजर जमाए हुए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें