फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हरौआ में दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-औंछा। गांव कुम्हरौआ में सोमवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट, पथराव के साथ ही दोनों ओर से फायरिंग की गई। गोली लगने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं पथराव में एक महिला को चोटें आईं। सूचना पर एसपी जिले भर का फोर्स और पीएसी लेकर गांव पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस टीमों ने गांव में तलाशी अभियान चलाकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


कुरावली के गांव सोनई स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर गांव कुम्हरौआ निवासी बानेश्वर सिंह मनौती पूर्ण होने पर रविवार शाम करीब चार बजे नेजा चढ़ाने जा रहे थे। तभी गांव में पंचायत घर के पास गांव निवासी आशुतोष पुत्र ग्रीशचंद्र ट्रक लेकर गांव की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक से नेजा चढ़ाने जा रहे लोग बाल-बाल बच गए। चालक की लापरवाही पर बालेश्वर और उनके साथ के लोगों ने ट्रक को रोकने के बाद आशुतोष की पिटाई कर दी। मामले में बानेश्वर ने थाने में तहरीर भी दी। हालांकि ग्रामीणों के बीचबचाव कराने पर मामला रफा-दफा हो गया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बानेश्वर और ग्रीशचंद्र पक्ष में रात को हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

कुछ देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगी। पथराव के साथ दोनों ओर से करीब सौ राउंड फायरिंग की गई। अचानक गांव में अंधाधुंध गोलियां चलने से लोग घरों में दुबक गए। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने बाद भी दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दिए। इसके बाद एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले भर का फोर्स और पीएसी गांव पहुंच गई। पुलिस फोर्स के आते ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें