फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लाया बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी बेवर। कस्बे के एक मोहल्ले में दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद लड़की पक्ष के लोगाें ने फोन किया तो लड़के पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण बारात लाने से इंकार कर दिया। मामले में लड़की पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी टोला उत्तरी धनकरी निवासी युवती का निकाह बरनाहल के गांव सुनपुरा निवासी जैनुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद के साथ तय हुआ था। लड़की पक्ष ने निकाह से तीन महीने पूर्व की गई सगाई की रस्म में 50 हजार और मोटर साइकिल के लिए 70 हजार रुपये नकद लड़के पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से 25 जून को निकाह की तारीख तय की गई।

घर में निकाह की तैयारी पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन के साथ ही रिश्तेदार और परिजन बारात का इंतजार कर रहे थे। निकाह के दिन वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। वधू पक्ष की ओर से असमर्थता जाहिर करने पर लड़के वालों ने बारात लाने से मना कर दिया। पीड़िता लड़की का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। घर में आमदनी का कोई भी साधन नहीं हैं। ऐसे में परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी कैसे करते? लड़की ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें