फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
खुदखुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवर मैनपुरी। गांव सकत बेवर में जीजा की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वह बहन के घर काफी दिनों से रह रही थी। किशोरी फर्रुखाबाद की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक की टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र के गंगापार निवासी घुरई लाल पत्नी की मौत के बाद थाना क्षेत्र के गांव सकत बेवर निवासी विवाहित पुत्री के साथ रह रहे थे। वहां पहले से ही उनकी 16 वर्षीय पुत्री सुंदरी रह रहती थी। शुक्रवार को वह खेत में आलू खोदने के लिए गई थी। मगर जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारीजनों उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। रात को किसी ग्रामीण ने बताया कि गांव से करीब आधा किलो मीटर दूर खेत में सुंदरी का शव पेड़ पर लटका हुआ। जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचे।

शव को फंदे पर लटका देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना से दो दिन पूर्व सुंदरी किसी का मोबाइल मिला था। उसका सिम तोड़कर उसने फेंक दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद जीजा केशव कठेरिया ने फटकार लगाई थी। बहन ने भी उसको डांटा था। शायद इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें