आगरा। जमीन का बैनामा कराने के बाद भुगतान नहीं करने के मामले में आरोपी गिरधर इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. हरेंद्र प्रताप मोहनियां और नूतन गुप्ता की गिरफ्तारी को पुलिस ने उनके हास्पिटल पर दबिश दी, मगर दोनों नहीं मिले।
गुलमोहर एन्क्लेव, शमसाबाद रोड निवासी विष्णु प्रकाश रावत ने थाना ताजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गिरधर इन्फ्राबिल्ड के निदेशकों ने कहरई मोड़ पर स्थित उनकी पांच हजार वर्ग गज पुश्तैनी जमीन का सौदा किया था। बैनामा कराने के बाद 2.75 करोड़ रुपये नहीं दिए। इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी निदेशकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।