फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता संख्या पूछ निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से बैंक खाता संख्या पूछ कर उसके खाते से एक ठग ने रुपये निकाल लिए। जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी गोपीचंद्र की पुत्री फूलवती ने थाना जसराना में शनिवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि एक सितंबर को उसके पास एक कॉल आया उसने खुद को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पाढ़म का प्रबंधक बताते हुए आधार नंबर एवं खाता संख्या पूछ लिया। फूलवती ने पूरे मामले से अपने भाई को अवगत कराया।

शाखा में आकर पूछताछ की तो पता चला खाते से 25000 रुपये की खरीदारी हो चुकी थी। शनिवार को एक बार फिर फोन आया और ठग ने कहा कि उसके खाते में भूल से आपके पैसे आ गये हैं। एटीएम को चालू करा दे तो मैं आपके खाते में वापस पैसे भेज दूंगा। इस संबंध में पीड़िता ने तहरीर देकर अभियोग दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें