फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
बस एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। गंगाजमुनी के समीप सोमवार रात बाइक से घर लौट रहे फिरोजाबाद निवासी युवक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक मलावन क्षेत्र में पावर हाउस पर गार्ड था।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के गांव रामनगर निवासी मनोज राजपूत (28) एटा के मलावन थाना क्षेत्र में पावर हाउस पर गार्ड के रूप में तैनात था। सोमवार रात को वह बाइक से घर आ रहा था। बाइक गांव गंगाजमुनी के समीप पहुंची तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेब में कागजातों के आधार पर पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क किया। कुछ देर बाद थाने पहुंचे परिवारीजनों शव की शिनाख्त मनोज राजपूत के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रात को वह बाइक से घर आने के लिए निकला था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

मनोज कुमार मलावन में पावर हाउस पर गार्ड की नौकरी करता था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह दोबारा हाईस्कूल कर रहा था। मंगलवार को परीक्षा थी इसलिए वह बाइक से घर आ रहा था। मनोज की शादी वर्ष 2012 में मिथिलेश के साथ हुई थी। उसके एक चार वर्षीय पुत्री वर्षा है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें