फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। विकलांग पेंशन लेकर लौट रहे मां-बेटे को रास्ते में बोझिया के समीप ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद भागते वक्त चालक भी ट्रक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक फिरोजाबाद रैफर किया गया है।
विज्ञापन


सिरसागंज के गांव फक्करपुर निवासी महारानी (50) पत्नी स्व. वेद प्रकाश अपने 22 वर्षीय बेटे सत्यपाल के साथ शुक्रवार सुबह विकलांग पेंशन लेने गई थीं। पेंशन लेकर लौटते समय थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बोझिया के पास पीछे से रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तेज गति से भगाने के प्रयास में चेसिस पलटने से चालक घायल हो गया। घायलों को थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महारानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक मानसिंह (45) पुत्र भवानी सिंह निवासी सैमली लक्ष्मणगढ़ राजस्थान को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। उधर हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। एसओ ने कहा तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें