फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से झोपड़ी में लगी आग, ग्रामीणों ने बंधक बनाए बराती

विज्ञापन
आतिशबाजी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला रेवती में शादी की खुशी में चलाई गई आतिशबाजी से एक झोंपड़ी में आग लग गई। इस दौरान आग बुझा रहा ग्रामीण झुलस गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया, जिन्हें बाद में पुलिस ने मुक्त कराया।
विज्ञापन


गांव नगला खैर निवासी शगीर की बेटी शमां की बरात जिला संभल के गुन्नौर से आई थी। शनिवार को दिन में निकाह की रस्में पूरी हुईं। रात लगभग 9 बजे शमां की विदाई हो रही थी।

बराती नाचते-गाते पास के गांव नगला रेवती तक पहुंच गए। तभी किसी बराती ने आतिशबाजी चला दी, जिसकी चिंगारी नंदराम की झोंपड़ी पर गिर गई और झोंपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान आग बुझा रहा मुकेश बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे गुस्साए ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने घेराबंदी कर बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने पर ले गई।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस ने पूछताछ की। समझौते के बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया। इससे विदाई भी काफी देर रात में हो सकी।

- बरातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उसके बाद रात में ही उन्हें छोड़ दिया गया था।
-विनोद कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें