फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब दुकान में छापा, सेल्समैन पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी शराब दुकान में छापा, सेल्समैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने शराब की दुकानें दो दिन पूरी तरह बंद रखने के आदेेश दिए थे। बंदी के बाद भी थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में देसी शराब दुकान से बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक पेटी शराब बरामद करते हुए सेल्समैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले में 27 अप्रैल की शाम 6 बजे से 29 अप्रैल को मतदान की समाप्ति तक शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद भी ग्राम बिलरही में देसी ठेका से शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश सरोज ने पुलिस फोर्स के साथ दुकान में छापा मारा। जहां से एक पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने सेल्समैन साकेत को हिरासत में ले लिया। सेल्समैन के खिलाफ थाना श्रीनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें