फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्राला मकान में घुसा, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- बेवर। कुसमरा मार्ग पर सुबह एक ट्राला अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। टक्कर से मकान की बाहरी दीवार और मेन गेट टूट गया। घर के सभी लोग भाग कर बाहर निकल आए। हादसे में सभी बाल बाल बच गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी सतेंद्र कुमार परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। बाहर दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग बाहर की दौड़ गए। बाहर जाकर देखा तो एक ट्राला मकान में घुसा हुआ था। टक्कर से मकान की बाहरी दीवार और मेन गेट टूट गया था। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सतेंद्र ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में परिजन बाल बाल बच गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें