फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम

विज्ञापन
धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने के बाद लाोगाों काो समझाती पुुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। कस्बा का माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम हो गई। अराजक तत्वों ने कस्बा के अलीगंज बाईपास मार्ग पर स्थित एक धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। । इसकी खबर जंगल की आग की तरह फैली। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। देखते ही देखते कस्बा में तनाव के हालात बन गए। लोग अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे। लेकिन अधिकारियों के समझाने पर लोग मान गए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले घटना की सूचना पर चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए भोगांव, किशनी आदि थानों से फोर्स भी बुला ली। एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एडीएम बीराम, एसडीएम पीसी आर्य व सीओ प्रयांक जैन भी पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने धर्मस्थल का क्षतिग्रस्त किया गया हिस्सा दिखाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों को इसे अराजकतत्वों की हरकत बताते हुए शांति बनाए रखने की बात कही। आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हम नहीं झगड़ेंगे, दोषियों को कानून सजा देगा

एक ओर जहां कुछ लोग दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कह रहे थे। वहीं दोनों समुदाय के प्रबुद्धजनों ने स्पष्ट कर दिया कि वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। उन्हें पता है कि जिन लोगों ने ये काम किया है, वह हमें आपस में लड़ाना चाहते हैं। हम कभी नहीं झगड़ेंगे, कानून दोषियों को सजा जरूर देगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें